फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी नगर में चार घंटे रहे बिजली गुल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी नगर में चार घंटे गुल रही बिजली, लोग परेशान
विज्ञापन

-बिजली नहीं रहने से लोग पीने के पानी को भी तरसे, फोन कर लोग लेते रहे जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी नगर में रविवार सुबह चिटहेरा बिजलीघर से करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे नगर के आधे से अधिक हिस्से में लोग परेशान रहे। कई इलाकों में बिजली न होने के कारण पानी की किल्लत भी बनी रही। लोग बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क कर आपूर्ति बाधित होने की जानकारी लेते रहे।
रविवार सुबह करीब सात बजे चिटहेरा बिजलीघर से रेलवे रोड स्थित दौलतराम कॉलोनी, रामफल सिंह कॉलोनी, कठहेरा रोड, शहीद भगत सिंह रोड, शिवनगरी समेत नगर के आधे हिस्से में आपूर्ति बंद हो गई। छुट्टी के दिन सुबह से ही बिजली नहीं होने से कई स्थानों पर लोग पीने के पानी के लिए तरस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद लोग चिटहेरा बिजलीघर पर फोन कर जानकारी लेने का प्रयास करते रहे। शुरुआत में बिजली निगम के अधिकारियों की ओर से अलग-अलग स्थानों पर तकनीकी खराबी की जानकारी दी गई। करीब चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। अवर अभियंता हरे राम यादव ने बताया कि दौलतराम कॉलोनी में बिजली का खंभा नीचे झूक गया था। खंभे पर एलटी लाइन के साथ 11 हजार वोल्ट की लाइन भी थी, जिसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर आपूर्ति बंद की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें