फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना सिटी के लिए अब बनेगा बिजली का मास्टरप्लान, आरएफपी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी के लिए अब बनेगा बिजली का मास्टरप्लान, आरएफपी जारी
विज्ञापन

- बिजली का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के लिए होगी इंटीग्रेटेड प्लानिंग

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यीडा अपने अधिसूचित क्षेत्र की भविष्य की बिजली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2041 तक का नया इलेक्ट्रिकल मास्टर प्लान बनाएगा। प्राधिकरण ने अनुभवी एजेंसी के चयन के लिए आरएफपी जारी कर टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य औद्योगिक, आवासीय और संस्थागत क्षेत्रों के लिए दीर्घकालिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना है।
प्राधिकरण के अनुसार, 12 अगस्त तक एजेंसियां अपनी बिड कर सकती हैं। 14 अगस्त को तकनीकी बिड खोली जाएगी। मौजूदा मास्टर प्लान-2031 को आधार बनाकर 2041 तक की आवश्यकताओं के लिए इसे अब तैयार किया जाना है। ओएसडी महराम सिंह ने बताया कि मास्टर प्लान में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, औद्योगिक इकाइयों, लॉजिस्टिक्स हब, संस्थानों और आवासीय सेक्टरों की भविष्य की बिजली मांग का विस्तृत आकलन किया जाएगा। इसमें नए सबस्टेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, भूमिगत केबलिंग, स्मार्ट ग्रिड और ऊर्जा दक्षता से जुड़ी योजनाओं का खाका तैयार होगा। बिजलीघरों के लिए जगह और बिजली लाइनों के कॉरिडोर भी चिह्नित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में यीडा क्षेत्र में करीब 1,000 मेगावाट बिजली आपूर्ति की क्षमता उपलब्ध है, जबकि वास्तविक मांग लगभग 110 मेगावाट है। क्षेत्र में 220 केवी क्षमता के तीन विद्युत उपकेंद्र संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा सेक्टर-28 में 400 केवी का सबस्टेशन और एक 132 केवी क्षमता का बिजलीघर भी निर्माणाधीन है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें