फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं में लापरवाही स्वीकार नहीं, समय पर लक्ष्य पूरा करें अधिकारी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में जिलाधिकारी ने रैंकिंग सुधारने और लंबित कार्यों के निस्तारण के दिए निर्देश
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड और सीएमआईएस पोर्टल की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने विभागों की प्रगति के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। उन्होंने विकास कार्यक्रमों, निर्माण कार्यों, जीरो पॉवर्टी अभियान, ई-ऑफिस, फैमिली आईडी और आधार सीडिंग की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित कार्यों का तत्काल निस्तारण किया जाए और योजनाओं की प्रगति में सुधार लाकर जिले की रैंकिंग बेहतर की जाए। डीएम ने कहा कि केवल आंकड़े अपलोड करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन धरातल पर भी दिखाई देना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें