ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन माईवुड्स सोसाइटी । फाइल फोटो
- बिना सूचना बिजली आपूर्ति बंद होने से घरेलू कामकाज प्रभावित, अतिरिक्त खर्च उठाने को मजबूर निवासी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी में बार-बार बिजली कटौती से निवासी परेशान हैं। बिना पूर्व सूचना आपूर्ति बंद होने पर लोगों को डीजी (डीजल जनरेटर) पर निर्भर होना पड़ता है। इससे बिजली की परेशानी के साथ अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद शाम चार बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान निवासियों को डीजी के सहारे रहना पड़ा। निवासियों का कहना है कि हर दूसरे दिन बिजली कटौती से घरेलू कामकाज, ऑनलाइन मीटिंग और घर से काम करने वाले लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। एनपीसीएल की ओर से कटौती की पूर्व सूचना भी नहीं दी जाती। एओए अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि बिना सूचना बिजली कटने पर डीजी चलाना पड़ता है, जिसका अतिरिक्त खर्च निवासियों को उठाना पड़ता है। नियमित बिजली बिल देने के बावजूद लोगों पर यह बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने एनपीसीएल से कटौती से पहले सूचना देने की मांग की है।