फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क पर पानी के साथ गड्ढे दे रहे हादसों को दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट स्थित इकोविलेज वन सोसाइटी के निवासी परेशान, कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुआ सड़क की मरम्मत का काम

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इकोविलेज वन सोसाइटी के सामने सर्विस रोड पर पानी भरने से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बारिश का पानी सड़कों पर भरा होने के कारण कई लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। निवासियों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत का काम नहीं किया जा रहा है।

सोसाइटी में रहने वाले संजय शर्मा ने बताया कि हम केवल समस्याओं से जूझ रहे हैं। सर्विस रोड के हाल बेहाल हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। वहीं, कई जगह से सड़क टूटी हुई है जिसकी मरम्मत के लिए कई बार प्राधिकरण से भी कहा जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बारिश के समय सर्विस रोड का इस्तेमाल करने में लोगों को परेशानी होती है। बारिश के कारण सड़क पर पानी भर जाता है जिससे गड्ढे दिखाई नहीं देते और आने-जाने वाले वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने विरोध दर्ज कराया है। इसके साथ ही जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें