फोटो
रबूपुरा (संवाद)। नानकेश्वर महादेव पर चल रही कुश्ती के दंगल का सबसे रोचक मुकाबला नोएडा अखाड़ा के बद्री पहलवान और मथुरा के गोपाल आश्रम अखाड़ा के अंकित पहलवान के बीच हुआ। मुकाबला बराबरी पर छूटा। मंगलवार को हुए मुकाबले में महिला पहलवानों ने भी जोर आजमाइश की। सुहान पहलवान मेहंदीपुर ने सुमित पहलवान सुनपेरा को चित किया। छांयसा के मोहित को मेरठ के तरुण से हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा के नरेंद्र ने जेवर के समीर को मात दी। रेफरी की भूमिका में जग्गी पहलवान, गजराज सिंह, जसवंत शर्मा और वजीर पहलवान ने निभाई। मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेश सिंह, मुकेश शर्मा, चिमन सिंह, अशोक गौड़, रामकिशन मुखिया आदि का विशेष सहयोग रहा।