फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीओएस मशीन खराब, अब खाद के लिए करना पड़ेगा इंतजार

विज्ञापन
फोटो 04 खाद केंद्र से मायूस लौटते किसान। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। अनाज मंडी स्थित सरकारी खाद केंद्र पर टोकन काटने के लिए उपलब्ध पीओएस मशीन में तकनीकी खराबी आने से डीएपी व यूरिया का वीरवार को वितरण नहीं किया गया। इससे बिजाई करने से पहले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

अधिकारी की मानें तो मशीन को अपडेट होकर आने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। हालांकि भैयादूज के चलते वीरवार को खाद केंद्र पर किसानों की भीड़ न के बराबर ही रही। कर्मचारी सुबह ही खाद केंद्र पर टोकन काटने के लिए पहुंच गए थे लेकिन पीओएस मशीन में अचानक कोई तकनीकी खराबी के चलते टोकन नहीं कट सके और खाद का वितरण नहीं किया गया।
ऐसे में कृषि विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और इसके बाद मशीन को अपडेट के लिए चंडीगढ़ भेजा गया है। उम्मीद है कि मंगलवार तक मशीन ठीक होकर आ जाएगी। इसके बाद वितरण किया जाएगा। खाद केंद्र पर फिलहाल 125 बैग डीएपी व 500 बैग यूरिया के हैं।
विज्ञापन

प्रबंधक ने बताया कि मशीन पर कर्मचारी रामेश्वर दयाल के फिंगर प्रिंट है और वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनसे इस संबंध में बात हुई तो पता चला कि तबीयत खराब होने के चलते वह आईसीयू में भर्ती हैं। अब फिंगर प्रिंट अपडेट करवाने के लिए मशीन को चंडीगढ़ भेजा गया है। मशीन अपडेट करने में कम से कम एक सप्ताह का समय लग जाता है।
वर्जन:
मशीन खराब होने के चलते टोकन नहीं कट पाए। मशीन को मुख्यालय पर भिजवाया गया है। उम्मीद है जल्द ही मशीन अपडेट करवा दी जाएगी। इसके बाद खाद किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।-सुनील चौधरी, प्रबंधक, हैफेड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें