फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: होडल चौक पर सफाई व्यवस्था बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
– परेशान लोगों ने जिला उपायुक्त व एसडीएम से की लिखित शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शहर के प्रमुख चौराहों में शामिल होडल चौक पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमित रूप से कचरा न उठाए जाने के कारण चौक के आसपास गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे बदबू फैल रही है और राहगीरों के साथ-साथ दुकानदारों का भी जीना दूभर हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर परिषद और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। हालात यह हैं कि कचरे के ढेर के कारण पूरे दिन आवारा पशु चौक पर मंडराते रहते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। इस मामले को लेकर शहर के अधिवक्ता खलील अहमद ने जिला उपायुक्त (डीसी) और एसडीएम को लिखित शिकायत देकर सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि होडल चौक जैसे व्यस्त इलाके में भी नियमित रूप से कचरा नहीं उठाया जा रहा, जिससे आसपास के लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलील अहमद एडवोकेट का कहना है कि चौक पर हर दिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं, लेकिन यहां फैली गंदगी शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को उजागर कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो स्थानीय लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। स्थानीय दुकानदारों और निवासियों का कहना है कि सरकार और नगर परिषद शहर की सफाई व्यवस्था पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके उलट दिखाई देते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि होडल चौक सहित पूरे शहर में नियमित रूप से कचरा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और सफाई कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए।

वर्जन
इस बारे में नगर परिषद के अध्यक्ष संजय मनोचा का कहना है कि जहां कहीं भी दिक्कत है उसे साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें