फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म हाउस में पूल पार्टी, तीन विदेशी युवतियों समेत 16 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन कर सेक्टर-135 स्थित एक फार्म हाउस में मंगलवार रात को पूल पार्टी कर रहे 16 लोगों को एक्सप्रेसवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें तीन विदेशी युवतियां भी शामिल हैं। इनके खिलाफ महामारी एक्ट व धारा-144 के उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है। हालांकि, सभी को थाने से जमानत दे दी गई। मौके से शराब या कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला है।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह के मुताबिक, मंगलवार रात को सूचना मिली थी कि एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस में पार्टी चल रही है। पुलिस ने सेक्टर-135 स्थित लालचंद फार्म हाउस में छापा मारा तो पता चला कि यहां बगैर अनुमति और कोविड नियमों का उल्लंघन कर पूल पार्टी हो रही है। पुलिस ने सभी 16 लोगों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान दिल्ली निवासी विशाल बंसल, मोहम्मद तौकीर, तालिब, मोहम्मद आरिफ, फरदीन, शाहिद अली, सोहेल, सुहेल, अनस, मोहम्मद सैफ, अदनान व नावेद और उज्बेकिस्तान निवासी दिलवर मोक्सदिनोवा, एल्माखिनोवा व माबूदाखोन के रूप में हुई। आरोपियों को धारा-144 व लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जनपद में महामारी के कारण धारा-144 लागू है।
रेव पार्टी की मिली थी सूचना
किसी शख्स ने रेव पार्टी होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि यहां बर्थडे पार्टी है। पुलिस ने फार्म हाउस को छान मारा, लेकिन शराब, नशीला पदार्थ या आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। मौके पर केवल खाद्य पदार्थ, नमकीन, स्नैक्स आदि मिले। इससे पहले भी कोतवाली एक्सप्रेसवे क्षेत्र में पहले रेव पार्टी समेत अन्य तरह की पार्टियों में शामिल लोगों को पकड़ा गया है। कोविड से पहले स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से इस तरह की पार्टियों के चलने के आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन

फार्म हाउस में बर्थडे पार्टी कर रहे 16 लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट व धारा-144 के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गई है। इनमें तीन विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

- रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें