फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका के श्री रामलीला मैदान पर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल को कायम करने के लिए ईद-शिवरात्रि मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ एकत्रित हुए। इस दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और एकता को मजबूती देने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन श्री रामलीला कमेटी फिरोजपुर झिरका एवं आजाद मोहम्मद के संयुक्त तत्वधान में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शिरकत की।
उन्होंने कहा कि मेवात जिले जैसा भाईचारा कहीं देखने को नहीं मिलता है। उनके परिवार और उनके पूर्वजों का बरसों से मेवात
से गहरा नाता रहा है। गौरवान्वित महसूस करता हूं कि फिरोजपुर झिरका की पावन धरा पर हिंदू मुस्लिम एकता कार्यक्रम के दौरान वह आए हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जजपा जिला प्रभारी आजाद मोहम्मद ने की। लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद ने कहा की हिंदू मुस्लिम एकता का जब भी जिक्र आएगा तो फिरोजपुर झिरका ऐतिहासिक नगरी का नाम सर्वप्रथम पूरे सम्मान के साथ लिया जाएगा। यहां की रामलीला कमेटी रामलीलाओं के साथ-साथ हिंदू मुस्लिम भाईचारे को आगे बढ़ाने का कार्य भी करती है। हिंदू मुस्लिम एकता कार्यक्रम के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

ये लोग रहे उपस्थित
समारोह में विधायक व हरियाणा शुगर मिल चेयरमैन राम करण काला, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बदरुद्दीन अडबर, जेजेपी जिलाध्यक्ष तैयब हुसैन घासेडिया, वरिष्ठ नेता इकबाल जैलदार, युवा जिलाध्यक्ष वसीम अहमद, जिला प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन, युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनेश गुर्जर, युवा नेता वसीम आजद, महिला जिलाध्यक्ष मुमताज, हल्का प्रधान जान मोहम्मद सहित अनेक लोगों ने भी संबोधित कर कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा। साथ ही समाज व आपसी भाईचारे को बढ़ावा व नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के प्रधान राजकुमार चुटानी, शिव मंदिर झिरका के प्रधान अनिल गोयल, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष नासिर हुसैन, चेयरमैन पति मेहराब खान, पूर्व चेयरमैन इसराइल खान, जेजेपी नेता सुखराम डागर, अल्पसंख्यक जिला प्रधान सिराजुद्दीन सिराज, जेजेपी नेता सुबे सिंह बोरा, पूर्व चेयरमैन सुनील जैन, अशोक गुर्जर नगर पालिका प्रधान, पूर्व नगर पालिका प्रधान अर्जुन देव चावला, शाहिद सरपंच, अनीस सरपंच, सावेद सरपंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें