नूंह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सात साल पूरे होने पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को ‘सेवा ही कार्य’ कार्यक्रम के तहत नूंह स्थित भाजपा कार्यालय और पुन्हाना की पंजाबी धर्मशाला में भाजपा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 100 यूनिट रक्त दान किया। शिविर में नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के डॉ. शैलेश, रहीस खान, एएनएम समाया, रेडक्रॉस सोसाइटी की टीम ने सहयोग किया। इस दौरान लोगों को मास्क, सैनिटाइजर और भोजन के पैकेट भी बांटे गए।
इस मौके पर जिला प्रभारी समय सिंह भाटी ने बताया कि मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर नूंह सहित पूरे प्रदेश में लोकहित के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पार्टी अपनी विभिन्न सेवाओं को लेकर समुचित प्रदेश के छह लाख परिवारों तक पहुंचने वाली है। उन्होंने बताया कि 29 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन इसी कार्यक्रम के तहत किया गया। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों की बदौलत ही जिले में सेवा रसोई के तहत जरूरतमंदों को भोजन मुहैया कराया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल और जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन ने बताया कि कोरोना महामारी के भयावह दौर में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता सेवा भाव से लोगों की मदद कर रहे हैं। इस अवसर पर जाहिद चेयरमैन, भाजपा नेत्री नौक्षम चौधरी, ताहिर हुसैन, दलबीर सिंह, शिव कुमार आर्य, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजूबाला, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश मानूवास, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष केशव पंडित, दिनेश नागपाल, योगेश तंवर सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो : शिविर में रक्तदान करने भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष केशव पंडित।