फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ब्लैक के 7 नए केस आए, एक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार देर रात को ब्लैक फंगस से एक और रोगी की मौत हो गई। जिले में अब तक तीन लोगों की ब्लैक फंगस से जान जा चुकी है। कॉलेज में शनिवार को 7 और लोगों में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले। इन लोगों को ब्लैक फंगस वार्ड में रखा गया है। इनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। दो-तीन दिन में रिपोर्ट आ जाएगी। ब्लैक फंगस के अब कुल 10 मरीज सक्रिय हैं। इनमें नूंह, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, पलवल, फरीदाबाद और भिवानी जिले से मरीज हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के मरीजों के उपचार के लिए दवाइयों का अभाव है। हालांकि, शनिवार को मेडिकल कॉलेज को 16 इंजेक्शन मिले हैं। आठ मरीजों को यह इजेक्शन लगाए गए हैं। ब्लैक फंगस मरीज को दिन में दो बार ब्लैक इंजेक्शन लगाए जाते हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में अभी स्वास्थ्य विभाग ने 20 बेड का प्रबंध किया है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर बेड की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के सुप्ररिटेंडेंट डॉ. महा सिंह ने बताया कि कॉलेज प्रशासन मरीजों के बेहतर इलाज के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार देर रात को ब्लैक फंगस से एक और मरीज की मौत हो गई। शनिवार को सात और लोगों में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। ब्लैक फंगस के लक्षण वाले 26 लोग सामने आ चुके हैं। इनमें से 10 लोगों में पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें