फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पार्क में घूम रहे सिपाही की हार्टअटैक से मौत

विज्ञापन
वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में मुख्य अतिथियों को सम्मानित करते समूह के पदाधिकारी।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के जिंझोखर गांव निवासी 31 वर्षीय कोशिंदर सांगवान 30 बटालियन पीएसी गोंडा में तैनात थे। बृहस्पतिवार शाम परिसर के पार्क में घूम रहे थे। अचानक से चक्कर खाकर नीचे गिर गए। उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अमरपाल सिंह ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा सचिन यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है, और वर्तमान में मुरादाबाद के मुंडा पांडे थाने में तैनात है। दूसरे नंबर का बेटा कोशिंदर सांगवान 2021 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। वर्तमान में बेटे की पोस्टिंग गोंडा में 30 बटालियन पीएससी में चल रही थी। छोटा बेटा कपिल गांव में खेती करता है। बृहस्पतिवार शाम कोशिंदर परिसर में घूम रहे थे। अचानक से कोशिंदर चक्कर खाकर जमीन पर गिर गए। सूचना मिलने पर बड़ा सचिन भाई व परिजन मौके पर पहुंचे। अधिकारी भी मौके पर आ गए। शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ पुलिस व परिजन शव लेकर उनके पैतृक गांव पहुंचे। परिजनों ने सिपाही का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें