फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कॉल सेंटर की सूचना देने वालों को सम्मानित करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए योजना बनाई है। लोगों से फर्जी कॉल सेंटरों की सूचना देने की अपील की जा रही है। सूचना देने वाले को पुलिस इनाम देने के साथ सम्मानित भी करेगी। सूचना देने वाले की जानकारी भी गुप्त रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह योजना नोएडा से फर्जी कॉल सेंटरों को पूरी तरह समाप्त करने के लिए बनाई गई है।
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-60, 18, 10, 02, 03 सहित कई अन्य स्थानों पर फर्जी कॉल सेंटर चलाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से बीमा, नौकरी दिलाने, प्लॉट दिलाने समेत तरह-तरह के झांसे देकर लोगों से ठगी की जाती है। पिछले एक साल में ऐसे 70 से अधिक मामले केवल सेक्टर-20 कोतवाली में दर्ज कराए गए हैं। इसे ध्यान में रखकर कमिश्नरेट पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटरों पर कार्रवाई करने की योजना बनाई है। धोखेबाजी का शिकार हुए लोगों और फर्जी कॉल सेंटरों की जानकारी रखने वालों से सूचनाएं मांगी जा रही हैं। सूचना सही पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति को बतौर इनाम 500 रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। एडीसीपी रणविजय सिंह ने लोगों से नंबर 8595902511 पर सूचना देने की अपील की है। उनका कहना है कि सही सूचना से कई लोगों के साथ ठगी होने से बचाई जा सकती है।
काम करने वालों को चेतावनी
पुलिस अधिकारियों ने फर्जी कॉल सेंटरों में काम करने वाले युवाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि वे समय रहते जॉब छोड़कर चले जाएं। पुलिस कार्रवाई के दौरान यदि कोई पकड़ा जाता है तो उसे भी फर्जी कॉल सेंटर चलाने का दोषी मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले कई साल से नोएडा में फर्जी कॉल सेंटरों का जाल बिछा था। कमिश्नरेट बनने के बाद ऐसे कई कॉल सेंटरों पर कार्रवाई की गई है। अब लोगों की मदद से इन्हें पूरी तरह समाप्त करने की योजना बनाई है। फर्जी कॉल सेंटरों की सूचना देने वालों को इनाम देने के साथ सम्मानित भी किया जाएगा। - रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें