फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लुटेरों की तलाश में पुलिस की टीमें दे रहीं दबिश, नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
शामली में लूट के बाद अलर्ट पुलिस। संवाद
विज्ञापन
शामली। पानीपत के धागा व्यापारी के मुनीम से जीएसटी अधिकारी बनकर 32 लाख रुपये, मोबाइल फोन व एटीएम कार्ड की लूट करने के मामले में पुलिस की टीमों ने मेरठ, बागपत और पानीपत समेत कई स्थानों पर रातभर ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मुनीम व कार चालक से भी पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन दूसरे दिन भी कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत स्थित शंकर सपनटैक्स के मुनीम अनिल नरवाल निवासी कहलपा थाना बरोदा जिला सोनीपत हरियाणा मंगलवार रात को मेरठ से करीब 32 लाख रुपये का कलेक्शन करके कार से पानीपत लौट रहे थे। कार को चालक सतनाम सिंह निवासी पानीपत चला रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र में सिंभालका बाईपास पर उनकी कार के आगे बुलेरो व वैगनआर कार ने आगे लगाकर उनकी कार को रोक लिया था। दोनों कारों से उतरे चार युवक उनकी कार के पास आए और खुद को जीएसटी अधिकारी बताकर कार की तलाशी ली थी। कार में पिछली सीट पर रखा रुपयों से भरा बैग और मुनीम का मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लूटकर भाग गए थे।
मुनीम ने चालक के फोन से पुलिस को घटना की सूचना दी थी। लूट की सूचना पर डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह, एसपी रामसेवक गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आ सके थे।
विज्ञापन

लूट की वारदात के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी, सर्विलांस, क्राइम ब्रांच की टीमें लगाई गईं हैं। पुलिस टीमों ने रातभर शामली के अलावा मेरठ, बागपत, पानीपत आदि स्थानों पर बदमाशों की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मुनीम व उनके कार चालक से भी जानकारी ली, लेकिन कोई सफलता पुलिस को अभी नहीं मिल पाई है।
- हाईवे पर लगे 250 कैमरे खंगाल चुकी पुलिस
पुलिस टीमें मेरठ, बागपत और पानीपत हाईवे पर घटना के बाद से अब तक करीब 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच में सामने आया कि बदमाश मेरठ से मुनीम की कार के पीछे लगे थे और घटना करने के बाद मेरठ की तरफ भागे हैं। पुलिस मेरठ में घुसने से पहले बदमाश किसी दूसरे मार्ग से भागने का अंदेशा जता रही है। इस वजह से पुलिस दूसरे मार्गों के भी कैमरे खंगालने में जुटी है।
- मुनीम की कार के चालक पर पूर्व में दर्ज है डकैती का मुकदमा
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि मुनीम के कार चालक सतनाम सिंह पर पानीपत के चांदनी नगर थाने पर 2012 में डकैती का मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा मारपीट आदि के दो मामले भी दर्ज होने की जानकारी मिली है। इसके बारे में हरियाणा पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है।
- डीआईजी ने सहारनपुर की एसओजी टीम को लगाया
डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह ने मुनीम से हुई लूट की घटना के खुलासे के लिए जनपद शामली की एसओजी समेत चार पुलिस टीमों के साथ सहारनपुर की एसओजी की टीम को भी लगाया है। सहारनपुर की एसओजी टीम भी बदमाशों की तलाश में जुटी है।
- पहले बताए थे 29 अब 32 लाख तहरीर में लिखवाए
चालक और मुनीम ने पहले एसपी और पुलिस अधिकारियों को 29 लाख रुपये लूटने की बात बताई थी। मगर एफआईआर में 32 लाख रुपये लिखवाए गए हैं।
कोट :
पानीपत के धागा व्यापारी के मुनीम से लूट के मामले में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - रामसेवक गौतम, एसपी

शामली में लूट के बाद अलर्ट पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें