एसटीएफ के एसआई अक्षय त्यागी, अवध नारायण चौधरी, एचसीपी प्रमोद, एचसीपी राजन, एचसीपी मुकेश और कोतवाली सेक्टर-20 के तत्कालीन एसएचओ मुनीश प्रताप सिंह को अवॉर्ड मिला है। अजय हाइवे पर लूट डकैती के साथ दुष्कर्म के कई मामलों में मथुरा, अलीगढ़, बदायूं और पलवल में वांछित था।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को यूपी के 17 पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री अवॉर्ड मिला। इनमें छह पुलिसकर्मियों को कुख्यात बदमाश और दो लाख के इनामी अजय कालिया एनकाउंटर के लिए मिला है। अजय कालिया कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस व एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में 2021 में मारा गया था। अजय कालिया हाईवे पर लूट, डकैती समेत दर्जनों मामले में वांछित था।
विज्ञापन
इस मामले में एसटीएफ के एसआई अक्षय त्यागी, अवध नारायण चौधरी, एचसीपी प्रमोद, एचसीपी राजन, एचसीपी मुकेश और कोतवाली सेक्टर-20 के तत्कालीन एसएचओ मुनीश प्रताप सिंह को अवॉर्ड मिला है। अजय हाइवे पर लूट डकैती के साथ दुष्कर्म के कई मामलों में मथुरा, अलीगढ़, बदायूं और पलवल में वांछित था। बुलंदशहर हाईवे पर चर्चित दुष्कर्म के मामले का मुख्य आरोपी था।
स्वतंत्रता दिवस पर जिले के 13 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस पर गौतमबुद्घ नगर कमिश्नरेट में तैनात कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला समेत 13 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को पुलिस मुख्यालय से पुरस्कारों की घोषणा की गई। इनमें वीरता पुरस्कार, सराहनीय सेवा सम्मान और डीजीपी प्रशंसा चिह्न शामिल हैं। सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न का रजत पदक कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला, फेज वन के प्रभारी अमित कुमार मान, मुख्य आरक्षी विकास तोमर, मोहम्मद रफीक, शैलेंद्र कुमार और कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, पिंकू पंवार व विक्रम सिंह राणा को दिया जाएगा। सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न एएचटीयू के निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा व कोतवाली सेक्टर-39 में तैनात एसआई राजेंद्र सिंह को मिलेगा। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, उप निरीक्षक सुमनेश कुमार व सचिन धामा को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
नोएडा एसटीएफ के छह पुलिसकर्मियों को भी मिलेगा अवॉर्ड
एसटीएफ नोएडा यूनिट में तैनात छह पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक उत्तरप्रदेश का प्रशंसा चिह्न का प्लैटिनम हेड कांस्टेबल राहुल को मिलेगा। गोल्ड हेड कांस्टेबल आकाश को, सिल्वर सब इंस्पेक्टर अवधेश यादव, हेड कांस्टेबल अशोक राजपूत, कांस्टेबल अनुज कुमार व सुमित कुमार को मिलेगा।