फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लखनऊ कूच की तैयारी करते किसानों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ कूच की तैयारी करते किसानों को पुलिस ने रोका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएङा। चार प्रतिशत अतिरिक्त विकसित आबादी भूखंड की मांग को लेकर सोमवार को लखनऊ पैदल कूच की तैयारी कर रहे किसानों को पुलिस ने रोक लिया। किसानों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

चौधरी प्रकाश प्रधान व विनोद कुमार वर्मा ने बताया कासना कोतवाली प्रभारी और बीटा-दो कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर भरोसा दिलाया कि प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ वार्ता कराएंगे। इसके बाद लखनऊ पैदल कूच कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। बाद में एसीईओ सुमित यादव, ओएसडी गिरीश झा, एसडीएम अजय शर्मा और डीजीएम नोएडा प्राधिकरण के साथ वार्ता हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में प्रस्ताव बोर्ड से पारित किया जा चुका है। छह जुलाई प्राधिकरण को मुख्य कार्यपालक अधिकारी व क्षेत्र के किसान प्रतिनिधियों के साथ अंतिम स्तर की बैठक आयोजित की जाएगी। किसानों की मांग के समाधान की दिशा में ठोस निर्णय लिए जाने की अपेक्षा है। सिरसा, खैरपुर गुर्जर, डाढ़ा, लड़पुरा, मथुरापुर, घोड़ी, जुनपत, बिसरख, मायचा समेत कई गांवों के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें