फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक करोड़ की चोरी मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के जीटा-1 स्थित एटीएस डोल्से सोसायटी के एक बंद फ्लैट से एक करोड़ रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले में तीसरे दिन भी सूरजपुर कोतवाली पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मामले के खुलासे के लिए घरेलू सहायिका, सुरक्षा गार्ड और मेंटेनेंस कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा, प्लंबर, कारपेंटर और इलेक्ट्रीशियन समेत अन्य संदिग्धों की कॉल डिटेल निकलवाई गई है तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

पीड़िता अपर्णा झा के अनुसार, उनका परिवार 17 अक्तूबर की रात ताला लगाकर बिहार के मुंगेर स्थित पैतृक गांव गया था। 22 अक्तूबर की रात लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और अलमारी का लॉकर खुला हुआ था। खास बात यह है कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा नहीं मिला है, जिससे आशंका है कि चोरों ने घर में मौजूद चाबियों का ही इस्तेमाल किया। पीड़िता के पिता किरण कुमार झा ने बताया कि लॉक न खुलने पर कारपेंटर से दरवाजा बदलवाया गया था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना को अंजाम देने में अंदर के किसी व्यक्ति का हाथ है या नहीं। सभी पहलुओं पर गहन जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें