फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

910 पेटी अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। सीआईए पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों से कुल 910 पेटी शराब को हिरासत में लिया है। एएसआई राजेश को मंगलवार दोपहर सूचना मिली कि तावडू से केएमपी होते हुए एक आई-20 कार में तस्कर अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम दोपहर 2 बजे रेवासन केएमपी पर पहुंची तो पुलिस को सामने देख तस्कर कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार की जांच की तो 25 पेटी अवैध शराब की बरामद हुई।
विज्ञापन

इस मामले में पड़ताल करने पर दो तस्कर जयपाल गांव मंडौली जिला पलवल और किरणपाल निवासी गांव खेड़ली दोसा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं दूसरा मामला खेड़ली दोसा गांव का है। मंगलवार की रात करीब 10 बजे सीआईए को सूचना मिली कि एक केंटर गाड़ी अवैध शराब से भरी हुई है। सूचना मिलते ही टीम गांव में पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केंटर गाड़ी जांच की तो 885 पेटी अवैध शराब की बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजू गांव खेड़ली दोसा और कपिल गांव लालवा जिला पलवल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं एसपी नरेंद्र बिजारनिया का कहना है कि पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। इस मामले से जुड़े आरोपियों को जल्द काबू किया जाएगा। अपराध व अपराधियों पर काबू पाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें