फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह पूर्व गायब हुए युवक का पुलिस को नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। ऊदाका गांव से 3 अगस्त 2019 को गायब हुए युवक सद्दाम हुसैन पुत्र सब्बीर खान का पुलिस अभी तक कोई पता नहीं लगा पाई है, जिसके कारण परिजन मायूस है। गुमशुदा युवक के पिता सब्बीर खान ने बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा सद्दाम पूरी तरह से स्वस्थ था। लापता होने के बाद उन्होंने तुरंत रोजका मेव थाने में सूचित कर दिया था। पुलिस ने भी उनके बेटे की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन अभी तक पुलिस को कुछ पता नहीं लगा है। उन्होंने बताया कि उन्हें बेटे के अपहरण का शक है और पुलिस अधीक्षक से उन्होंने मांग की है कि उनके बेटे की तलाशी के लिए पुलिस कड़े कदम उठाए। इस बारे में रोजका मेव थाना प्रभारी सोरणलाल ने बताया कि पुलिस ने पहले ही युवक के गुमशुदा होने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें