फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल दुजाना गैंग पर भी पुलिस का शिकंजा, विरोध पर 31 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अनिल दुजाना गैंग पर भी पुलिस का शिकंजा, विरोध पर 31 पर केस
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा/दादरी। जिले के गैंगस्टरों पर पुलिस की सख्ती दूसरे दिन भी जारी रही। पुलिस ने महाराजगंज जेल में बंद अनिल दुजाना गिरोह की भी संपत्ति जब्त की। दुजाना गिरोह के बंबावड़ निवासी चंद्रपाल के घर सत्यापन के लिए पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने पुलिसकर्मी की वर्दी व नेमप्लेट खींचने की कोशिश की। इस दौरान हाथापाई और धक्का-मुक्की की गई। पुलिस ने छह नामजद समेत 31 लोगों पर केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सुंदर भाटी और उसके साथी सत्यवीर बंसल की भूमि पुलिस ने शनिवार को भी जब्त की।
शनिवार रात को बादलपुर थाना पुलिस बंबावड़ गांव के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर के चंद्रपाल के घर पहुंची। चंद्रपाल जेल से बाहर है, पुलिस उसकी लोकेशन का पता लगाने पहुंची थी। लेकिन उसके परिवार व ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। कार्रवाई मे रुकावट डालते हुए जमकर विरोध किया। आरोपी पुलिसकर्मी की वर्दी और नेमप्लेट पकड़कर उसका नाम देखने लगे। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दो लोगों पवन व रूपेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने एक बस, एक ट्रैक्टर, एक मारुति कार जब्त कर ली है। उधर अनिल दुजाना के गांव दुजाना के सुमित नागर के यहां से एक बीएमडब्ल्यू कार व दूसरी ऑडी कार, घूमामनिकपुर गांव निवासी राजे चौहान के घर से बोलेरो जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन

दुजाना के शार्प शूटर की पत्नी की कंपनी का बैंक अकाउंट फ्रीज
ग्रेटर नोएडा। डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने बताया कि अनिल दुजाना गैंग के बदमाश रॉबिन त्यागी की पत्नी दिव्या सांगवान की गाजियाबाद में कंपनी है। रॉबिन पर गैंगस्टर का केस दर्ज है। दिव्या सांगवान की कंपनी के बैंक खाते को फ्रीज कर दिया गया है। खाते में 15 लाख रुपये मौजूद हैं। इसके अलावा गिरोह के अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की गई है। बताया गया है कि रॉबिन छपार मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। आरोपी ने दुजाना के साथ मिलकर गौतमबुद्घ नगर में कई वारदात को अंजाम दिया है। ब्यूरो
सेक्टर और कासना स्थित 3 प्लाट समेत 3.40 करोड़ की पांच प्लॉट जब्त
ग्रेटर नोएडा। डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सुंदर भाटी और उसके साथी सत्यवीर बंसल की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। पुलिस ने रविवार को दनकौर के रामपुर माजरा स्थित सुंदर भाटी के 80 लाख की कीमत के दो खेत, कासना और फाई सेक्टर स्थित सत्यवीर बंसल के तीन प्लाट जिन पर मकान निर्माणाधीन है को कुर्क कर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सभी जगह कब्जा लेकर पुलिस आयुक्त के आदेश वाला बोर्ड भी लगा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर निकली पुलिस
ग्रेटर नोएडा। कानपुर की घटना और आलाधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस अब अपराधियों पर कार्रवाई के दौरान बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर निकलने लगी है। सुंदर भाटी और दुजाना गैंग पर कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम बुलेट प्रूफ जैकेट में दिखाई दी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें