फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर नातिन के साथ भटकी महिला को पुलिस ने पहुंचाया घर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर नातिन के साथ भटक रही महिला को पुलिस ने घर पहुंचाया
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-145 नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हाड़ कंपाने वाली ठंड में एक महिला अपनी नातिन के साथ बुधवार रात नॉलेज पार्क थाना प्रभारी वरुण पवार को मिली। मथुरा के सुरीर क्षेत्र में रहने वाली महिला की बेटी ईकोटेक वन थाना क्षेत्र के मुरसदपुर गांव में रहती है। गांव का नाम सही से पता नहीं होने की वजह से महिला भटक गई थीं। वह मथुरा से दोपहर दो बजे निजी बस से निकली थीं और एक्सप्रेसवे पर अपनी बेटी का घर खोज रही थीं। परेशान देखकर महिला की दो ग्रामीणों ने भी मदद की। उन्होंने ठंड से कांप रही नातिन को एक शॉल भी दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि रात सवा आठ बजे वह गश्त कर रहे थे। एक्सप्रेसवे के किनारे शरबती देवी (46) अपनी चार साल की नातिन के साथ खड़ी थीं। उनके पास दो ग्रामीण भी खड़े थे। पुलिस के पूछने पर ग्रामीणों ने बताया कि महिला और बच्ची मथुरा से आए हैं। इन्हें अपने दामाद के घर जाना है, लेकिन इनके पास न तो पता है न ही मोबाइल नंबर। जिसके बाद महिला ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर उन्हें सहनजी स्थान पर उतरना था। वहां से कुछ दूरी पर दामाद विजयपाल का घर है। निजी बस चालक ने उन्हें शाम को परी चौक के पास उतार दिया था। वहां से किसी ने नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते निजी बस में बिठा दिया। निजी बस का परिचालक भी सहनजी स्थान समझ नहीं पाया और उन्हें सेक्टर-145 के पास उतार दिया। यहां से भटकते हुए वह दोनों ग्रामीणों को मिलीं। अकेले देखकर दोनों उनके साथ ही रुक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएनजी पंप को सहनजी बोल रही थी महिला
प्रभारी ने बताया कि अनपढ़ होने के चलते महिला कुछ खास नहीं बता पा रही थी। कई जगहों पर सहनजी के बारे में पता किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आखिरकार महिला और उसकी नातिन को जीप में बैठाकर जेवर की ओर चलना शुरू किया। इसी दौरान थाना प्रभारी को लगा कि कहीं महिला गलती से सीएनजी पंप को सहनजी तो नहीं कह रही। उन्होंने महिला से पूछा जहां आपको उतरना है वहां पेट्रोल मिलता है क्या, इस पर महिला ने तुरंत हां कहा। इसके बाद वह ईकोटेक वन थाना क्षेत्र के मुरसदपुर सीएनजी पंप के पास पहुंचे तो महिला ने उस जगह को पहचान लिया। वह दोनों को लेकर दामाद के घर पहुंचे। बेटी और दामाद ने बताया कि दोनों के घर नहीं पहुंचने से वह परेशान थे। परिजनों ने पुलिस की प्रशंसा की और धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें