फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी से पुलिस ने हटवाए कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू । केएमपी से पुलिस ने बुधवार को अवैध कब्जे हटवाए। तावडू सदर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह राणा ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों की वजह से यातायात प्रबंधन में दिक्कत हो रही थी। यात्रा करने वालों में असुरक्षा का भय हो गया था। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ गया था। दोनों ओर बने अवैध ढाबों के कारण पहले भी कई बार सड़क दुर्घटना हो चुकी है।
विज्ञापन

इनमें कई लोगों की जान गई थी, सड़क के साथ बने इन अवैध ढाबों और दुकानों के बारे में काफी समय से उन्हें शिकायत मिल रही थी। कब्जा करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा की है। बता दें कि वर्ष 2018 में केएमपी एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया गया था। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर सड़क मार्ग पर हमेशा सवाल उठते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें