फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को लेकर मेवात पुलिस ने दो डीएसपी की अगुवाई में किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ क्षेत्र में आए दिन हो रहे धरने प्रदर्शन के कारण पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, नगीना, पिनगवां और बिछौर पुलिस ने संयुक्त रूप से फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना उप पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में मंगलवार को नगीना-होडल रोड पर पिनगवां से लेकर नीमका गांव तक फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाऐ रखने की अपील की।
विज्ञापन

नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ बुधवार को मेवात की सामाजिक संस्था मेवात विकास सभा की अगुवाई में नूंह से गांव घासेड़ा तक पैदल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में नूंह जिला के पुन्हाना, नगीना, फिरोजपुर झिरका सहित सहित सभी खंडों के हजारों लोगों के भाग लेने की संभावनाएं हैं। इलाके में शांति बनी रहे और लोगों में डर भी रहे इसी मकसद को लेकर ये फ्लैग मार्च किया गया।
फिरोजपुर झिरका के डीएसपी विरेंद्र सिंह ने बताया कि इलाके में शांति बनाए रखने के मकसद से ये फ्लैग मार्च किया गया है। मार्च में उनके अलावा पुन्हाना के डीएसपी अशोक कुमार, फिरोजपुर झिरका के एसएचओ हरी सिंह, नगीना के एसएचओ जगराम, पिनगवां थाना प्रभारी चंद्रभान, पुन्हाना थाना प्रभारी रामदयाल, बिछौर थाना प्रभारी जयवीर भडाना के अलावा चांदडाका, पुन्हाना व फिरोजपुर झिरका के चौकी प्रभारियों ने भाग लिया। मंगलवार को यह फ्लैग मार्च पुन्हाना, पिनगवां और बिछौर थाने क्षेत्र में किया गया है। उन्होंने कहा कि अपना विरोध जताने के लिए लोग स्वतंत्र हैं लेकिन अगर कोई हिंसा करेगा, लोगों को परेशान में बाधा बनेगा या फिर कानून अपने हाथ में लेगा पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से परहेज नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें