फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एल्विश यादव से संबंधित - एल्विश से पूछताछ के लिए पुलिस ने बनाया सीक्रेट प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
एल्विश से पूछताछ के लिए पुलिस ने बनाया सीक्रेट प्लान
विज्ञापन

रात में पूछताछ पर उठ रहे सवाल, पुलिस का कहना, नहीं थी आने की जानकारी


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में आरोपी एल्विश यादव से आखिर रात के अंधेरे में पूछताछ क्यों हुई। इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सामान्य आरोपी की तुलना में एल्विश को उसके समय के मुताबिक पूछताछ के लिए सहूलियत दिया गया। इसके लिए पुलिस ने भी सीक्रेट प्लान तैयार किया और पुलिस इसमें सफल भी रही। मीडिया कर्मियों को इसकी भनक भी नहीं लग पाई। इस दौरान पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही थी।

दरअसल किसी भी आरोपी से पुलिस सामान्य तौर पर दिन में ही पूछताछ करती है और दिन में ही बुलाया जाता है। एल्विश के मामले में उदारता दिखाई गई और उसे उसके मनमुताबिक समय पर थाने आने दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एल्विश के आधी रात आने को लेकर पुलिस को पहले से जानकारी थी और पुलिस ने इसकी पुख्ता तैयारी कर ली थी। कोतवाली सेक्टर-20 पहुंचने के एल्विश की जानकारी पुलिस के कुछ उच्च अधिकारियों के साथ गिने-चुने पुलिस कर्मियों को ही थी। थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर नजर रखी जा रही थी कि पूछताछ की सूचना किसी भी तरह से लीक न हो जाए। अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर पुलिस ने एल्विश से पूछताछ के दौरान सामान्य आरोपियों की तुलना में उसे रियायत क्यों दी गई।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस को पहले इसकी कोई जानकारी नहीं की थी कि एल्विश आने वाला है। वह अचानक रात में कोतवाली सेक्टर-20 आकर अपना परिचय देता है और पूछताछ में शामिल होने के लिए कहता है। इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूछताछ करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें