फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दोस्त को चाकू से गोदने वाले हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त को चाकू से गोदने वाले हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस
विज्ञापन


शराब पीने के दौरान हुए विवाद में की थी दोस्त की हत्या

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मीट कारोबारी के कर्मचारी की शराब पीने के दौरान चाकू से गोदकर हत्या के मामले का बिसरख कोतवाली पुलिस जल्द पर्दाफाश कर सकती है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों के बारे में कई अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


समस्तीपुर, बिहार के रोसरा गांव निवासी खुर्शीद आलम (28) पतवाड़ी गांव में किराये पर रहता था। वह पतवाड़ी गांव में मीट की दुकान पर काम करता था। बुधवार दोपहर वह दुकान से घर जाने के लिए निकला था। घर जाने की जगह वह अपने दोस्तों के साथ शराब पीने लगा। तभी उनके बीच विवाद हो गया, जिस पर संजू सिंह निवासी नवादा, बदायूं ने अन्य दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और चाकू से पेट पर वार किए। गंभीर हालत में आरोपी पीड़ित को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। बिसरख कोतवाली पुलिस ने भाई वसीम की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से 12 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश कर आरोपी संजू को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। एसीपी सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह का कहना है कि मृतक और आरोपी आपस में परिचित थे। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें