फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पूर्व विधायक के घर चोरी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक को लगी गोली, कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस के साथ मुठभेड़, चोरी व स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस के साथ बुधवार रात को हुई मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक को गोली लगी है। दोनों बदमाशों ने हाल में ही भाजपा के एक पूर्व विधायक के घर चोरी की थी। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश की पहचान मोरना निवासी गौरव (26) के रूप में हुई है। वहीं दूसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी पहचान मोरना निवासी 20 वर्षीय सौरभ के रूप में हुई। दोनों बदमाश सगे भाई हैं और मूल रूप से बुलंदशहर के कोतवाली देहात के रहने वाले हैं।

नोएडा जोन के डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस की टीम बुधवार रात को सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के नीचे बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों बदमाश भागने लगे। पुलिस टीम के पीछा करने पर सेक्टर-50 के पास बाइक फिसल गई और दोनों आरोपी गिर गए। इसके बाद पुलिस से घिरता हुआ देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि दोनों भाई शातिर बदमाश हैं और एक साथ घरों में चोरी की घटनाएं करते हैं। घायल बदमाश गौरव के खिलाफ अलग-अलग थानों में दस से अधिक और सौरभ के खिलाफ 5 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि इन दोनों बदमाशों ने पिछले दिनों सेक्टर-51 में भाजपा के पूर्व विधायक विनय कटियार के घर चोरी की थी। पूर्व विधायक कानपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें