फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गैंगरेप-आत्महत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिछौर थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले हुई थी वारदात
विज्ञापन

-ग्रामीणों ने पंचायत आयोजित कर जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। पांच दिन पहले बिछौर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल करने पर युवती द्वारा जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या के मामले में पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। इससे पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में भारी रोष है। शनिवार को गांव में पंचायत आयोजित कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई।
पीड़ित परिजनों का आरोप है कि आरोपियों की गिरफ्तारी में बिछौर थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आई है। परिजनों के अनुसार, दो दिन पहले थाना प्रभारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का समय मांगा था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके बाद शनिवार को गांव में हुई पंचायत में थाना प्रभारी को बुलाया गया, जहां उन्होंने फिर सोमवार तक का समय मांगा। हालांकि पंचायत में मौजूद लोग इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए और बाद में पुन्हाना डीएसपी दिनेश यादव से मुलाकात कर जल्द कार्रवाई की मांग की। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिछौर थाना प्रभारी राजबीर को हटाकर इंस्पेक्टर सुखबीर को थाना का चार्ज सौंपे जाने की चर्चा रही, हालांकि इस संबंध में कोई लिखित आदेश सार्वजनिक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ और प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली, लेकिन पांच दिन बाद भी एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ। परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे एसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। वहीं, पुन्हाना डीएसपी दिनेश यादव ने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें