फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तावडू अपराध शाखा की टीम ने 30 लाख रुपये की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। अपराध शाखा तावडू की टीम ने 1010 पेटियां शराब से भरे ट्रक को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इनकी कीमत 30 लाख रुपये बताई गई है। शराब की पेटियों को ट्रक में तिरपाल से ढका हुआ था। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अपराध शाखा तावडू के हेडकांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार रात 8 बजे टीम तावडू सोहना रोड पर धुलावट केएमपी के पास मौजूद थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पंजाब से एक ट्रक में दिल्ली चुनाव के लिए अवैध शराब लाई जा रही हैं। आरोपी चालक केएमपी से सोहना वाया गुरुग्राम से होते हुए इन्हें लेकर जाएगा। जिसे केएमपी धुलावट के करीब शराब सहित काबू किया जा सकता है। सूचना मिलते ही अपराध शाखा टीम वहां पर पहुंची। इसके कुछ देर बाद ट्रक मानेसर की और से आता हुआ दिखाई दिया। करीब आने पर ट्रक को रुकवाया गया। ट्रक में भरे सामान का बिल मांगने पर आरोपी चालक गुरमीत सिंह ने लाइम पाउडर बैग भरे होने के फर्जी बिल पेश किए। पुलिस के पूछताछ पर आरोपी चालक शराब का लाइसेंस व कागज पेश नहीं कर पाया। जांच के बाद ट्रक में 810 शराब व 200 पव्वे से भरी पेटियां बरामद हुई।
अपराध शाखा निरीक्षक तावडू नवीन कुमार ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी के निर्देशानुसार अपराध शाखा की टीम पहले से ही सतर्क थी। टीम ने सूचना मिलते ही ट्रक में जा रही 1010 अवैध शराब की पेटियां सहित आरोपी चालक को केएमपी पर काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 30 लाख रुपये हैं। आरोपी चालक गुरमीत निवासी सिंगी वाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें