फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर भाटी के भाई व दो साथियों की 78 लाख की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदर भाटी के भाई व दो साथियों की 78 लाख की संपत्ति जब्त
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गैंगस्टर और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार पांचवें दिन भी जारी रही। पुलिस ने सुंदर भाटी के भाई सिंघराज और दो अन्य साथियों सतवीर बंसल व सुमित भाटी की कुल 78 लाख की संपत्ति जब्त की है। तीनों जबरन कंपनियों में ट्रांसपोर्ट, स्क्रैप व अन्य ठेके लेते थे। पुलिस ने 6 कैंटर और एक स्कूटी जब्त की है।
विज्ञापन

कानपुर की घटना के बाद जिले की पुलिस ने भी गैंगस्टर पर कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस अफसरों ने बताया कि इकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र की कई कंपनियों में सुंदर भाटी गिरोह के बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट और स्क्रैप आदि के ठेके लिए हैं। कार्रवाई के तहत सुमित भाटी के तीन, सतवीर बंसल के दो और सिंघराज का एक कैंटर जब्त किया गया है। सतवीर के कब्जे से एक स्कूटी भी जब्त की है। पुलिस सुंदर भाटी और अनिल दुजाना गिरोह की कुल 14 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। अनिल दुजाना गिरोह के बदमाशों से पुलिस बीएमडब्ल्यू और ऑडी भी जब्त कर चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। कई बदमाशों को चिन्हित किया गया है। जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस की कार्रवाई से बदमाशों के परिजनों में भी खलबली मची है। कई बदमाशों के परिजनों ने मुख्यमंत्री व अधिकारियों को पत्र लिखकर जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें