फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस ने होटल प्रबंधन से मांगे दस्तावेज, अग्निशमन विभाग देगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल मून में आग लगने से युवती की मौत का मामला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-104 स्थित मून लाइट होटल में आग लगने से युवती की हुई मौत मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने होटल प्रबंधन से लीज संबंधी दस्तावेज तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने के लिए कहा है। वहीं बिल्डिंग के मालिक को बयान के लिए बुलाया गया है। पुलिस पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

होटल मून अग्निशमन विभाग से एनओसी लिए बगैर संचालित किया जा रहा था। इमारत बिहार के विमलेश झा की है, जिसे उन्होंने शामली के आकाश वर्मा ने 4.80 लाख रुपये पर लिया था। इस मामले की तकनीकी जांच अग्निशमन विभाग करेगा। अग्निशमन विभाग होटल संचालक को नोटिस भेजने की तैयारी में है। वहीं युवती की मौत के बाद हुई एफआईआर की जांच पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहम है कि शनिवार की शाम आग लगने से होटल में फिजियोथेरेपिस्ट पलक और उसका मंगेतर तरुण फंस गया था। फेफड़ों में धुंआ भरने से युवती की मौत हो गई थी। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। युवती के भाई ने होटल प्रबंधन के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं हादसे के दो दिन बाद भी नोएडा प्राधिकरण की तरफ से बिल्डिंग की जांच को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें