फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो साइबर अपराधी पुलिस ने किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-घर बैठे पैन-पेंसिल पैकिंग की जॉब दिलाने का झांसा देकर करते थे ऑनलाइन ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला नूंह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सफलता हासिल करते हुए दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग घर बैठे पैन, पेंसिल की पेकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
पहली कार्रवाई में साइबर थाना पुलिस ने गांव सबरस, थाना मोहम्मदपुर अहीर निवासी मोहम्मद हनीफ पुत्र आमीन को गिरफ्तार किया। आरोपी फर्जी मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड और सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से आमजन को घर बैठे पैन-पेंसिल पैकिंग की जॉब दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करता था। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड, फर्जी आईडी, क्यूआर कोड, ऑनलाइन पेमेंट से संबंधित स्क्रीनशॉट, वीडियो तथा अन्य आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ अन्य राज्यों में भी साइबर फ्रॉड से जुड़ी ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी कार्रवाई में साइबर थाना पुलिस ने गांव तिगांव, थाना सदर पुन्हाना निवासी जुनैद पुत्र साकीर को गिरफ्तार किया। आरोपी मोबाइल फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल कर ऑनलाइन माध्यम से लोगों से ठगी करता था। उसके मोबाइल की जांच के दौरान साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतें तथा पीड़ित से ठगी गई राशि का विवरण सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन व सिम कार्ड जब्त कर लिए हैं। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें