फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: सेक्टर-142 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल-लैपटॉप चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

Fri, 15 May 2026 04:23 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा की सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 18 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक टैबलेट और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की है।
 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 18 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक टैबलेट और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई है।

विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम एफएनजी रोड के सर्विस रोड पर नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेन्द्र  (27) निवासी नगली वाजिदपुर और जुनैद उर्फ बिट्टू (22) निवासी सहरसा बिहार के रूप में हुई है।

खुली खिड़कियों से करते थे रेकी और चोरी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे साप्ताहिक बाजारों और घनी आबादी वाली बस्तियों में घूमकर खुले स्थानों पर रखे मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट की रेकी करते थे। जैसे ही उन्हें मौका मिलता, वे खिड़कियों या खुले स्थानों से कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए सामान को वे सस्ते दामों में राह चलते लोगों को बेच देते थे और उससे प्राप्त धन को अपने शौक और मौज-मस्ती में खर्च करते थे। पुलिस ने यह भी बताया कि चोरी में इस्तेमाल की गई इलेक्ट्रिक स्कूटी भी अपराध की कड़ी में शामिल है। जिसे पहले 16 जनवरी 2026 को एडवांट गेट नंबर-1 के पास से थाना सेक्टर-142 क्षेत्र से चोरी किया गया था। 
विज्ञापन


इस संबंध में पहले से ही मुकदमा दर्ज था। दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। जिससे स्पष्ट होता है कि वे पहले भी कई संगीन मामलों में शामिल रह चुके हैं। महेन्द्र के खिलाफ महामारी, कानून उल्लंघन और अन्य मामलों में पहले भी केस दर्ज हैं। वहीं जुनैद उर्फ बिट्टू का आपराधिक इतिहास और भी गंभीर पाया गया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। बरामद 18 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप और 1 टैबलेट की जांच की जा रही है। जिससे इनके असली मालिकों की पहचान की जा सके। बरामद इलेक्ट्रॉनिक सामान की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच भी कराई जाएगी। जिससे यह पता लगाया जा सके कि और कितनी वारदातों में इनकी संलिप्तता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें