फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी का झांसा, लिवइन और दुष्कर्म... 6 माह पहले युवती को लेकर नोएडा आया था बिहार का युवक, पुलिस ने पकड़ा

Thu, 13 Mar 2025 02:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

बिहार के मोतिहारी जिले के नरकटिया गांव का रहने वाला अर्जुन पुत्र फेकन सिंह पीड़िता की जान-पहचान में था। करीब छह महीने पहले वह युवती को नोएडा लाया और उसके साथ सहमति संबंध में रहने लगा। इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त अर्जुन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के मोतिहारी जिले के नरकटिया गांव का रहने वाला अर्जुन पुत्र फेकन सिंह पीड़िता की जान-पहचान में था। करीब छह महीने पहले वह युवती को नोएडा लाया और उसके साथ सहमति संबंध में रहने लगा। इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी की बात कही, तो आरोपी ने उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

घटना से आहत पीड़िता ने 7 मार्च को सेक्टर-142 में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और गुरुवार को अर्जुन को सेक्टर-140 से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपी वर्तमान में सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस पूरी तरह सतर्क है और इस तरह के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें