फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेम विवाह पर बेटी के दुश्मन बने पिता और भाई, गला दबाकर दी मौत; अंतिम संस्कार भी कर दिया; ऐसे हुआ खुलासा

Thu, 13 Mar 2025 02:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

11 मार्च बुधवार को गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में मृतका नेहा ने सूरज से शादी कर ली थी। नेहा के परिवारवालों को जब इस शादी की जानकारी मिली तो वे बेहद नाराज हो गए। 12 मार्च की सुबह नेहा के पिता भानु राठौर और भाई हिमांशु ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपी पिता और भाई पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवती की उसके ही पिता और भाई ने बिना मर्जी शादी से नाराज गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मात्र तीन घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मृतका नेहा (23) पुत्री भानु राठौर, निवासी ग्राम चिपियाना, थाना बिसरख का प्रेम संबंध सूरज निवासी ग्राम बेसलौटा थाना बाबूगढ़ छावनी जिला हापुड़ से था। हालांकि, नेहा के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और उन्होंने उसे सूरज से मिलने से रोक दिया था। बावजूद इसके नेहा ने 11 मार्च बुधवार को गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में सूरज से शादी कर ली। नेहा के परिवारवालों को जब इस शादी की जानकारी मिली तो वे बेहद नाराज हो गए। 

इसके बाद 12 मार्च की सुबह नेहा के पिता भानु राठौर और भाई हिमांशु ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, अपराध छिपाने के लिए जल्दबाजी में नेहा का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना बिसरख पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज तीन घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझा ली और आरोपी पिता भानु राठौर और भाई हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है जघन्य अपराध में शामिल अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें