मोदीनगर। थाना पुलिस ने तिबड़ा मार्ग पर हरिकुंज कॉलोनी स्थित एक मकान पर छापा मारकर अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि सोमवार रात हरिकुंज कॉलोनी स्थित एक मकान में अवैध पटाखों का स्टॉक होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को मौके से पटाखें बरामद हुए। मौके से पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सौरभ निवासी हरिकुंज बताया। पुलिस ने पटाखें जब्त कर आरोपी का चालान कर दिया। संवाद