-नगला हुकुम सिंह गांव में तीन मंजिला ढहने से चार श्रमिकों की गई थी जान, फरार है परिवार
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नगला हुकुम सिंह गांव में तीन मंजिला भवन जमींदोज होने से 4 मजदूरों की मौत के मामले में घर से पत्नी और बेटे सहित फरार मकान मालिक की तलाश में पुलिस पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनके रिश्तेदारों के घर दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की हैं। नगला हुकुम सिंह गांव में महावीर सिंह, उनकी पत्नी राजबाला, पुत्र गौरव सिंह अपने मकान के पीछे की ओर तीन मंजिला मकान अवैध रूप से बना रहे थे। बुधवार सुबह तीसरी मंजिल पर डाले गए लेंटर की शटरिंग उतारने के दौरान लेंटर समेत पूरी इमारत भरभराकर ढह गई थी। हादसे में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई थी। पुलिस ने ठेकेदार मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी मकान मालिक, उसकी पत्नी और बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
सार्थक सेंगर, एसीपी जेवर