फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वृद्ध को लूट करने वाला जहरखुरान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र में वृद्ध को लूटने वाले जहरखुरान को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन


बांदा जनपद के गिरवां सौता स्योढ़ा निवासी विजय करन वर्मा (60) लखनऊ में एक निजी स्कूल में कर्मचारी थे। 25 सितंबर को वह बेटे की सगाई में शामिल होने के लिए लखनऊ से कपड़े व अन्य सामान लेकर गांव के लिए चले थे। कानपुर पहुंचने पर जहरखुरान लूट कर श्यामनगर स्थित एक गेस्ट हाउस के बाहर छोड़कर भाग गए थे। 26 सितंबर को पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर हैलट में भर्ती कराया था जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि बेटे अमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को श्यामनगर स्थित शताब्दी उद्यान के पास से कौशांबी के ग्राम धुमाई अजुहा निवासी सुशील कुमार अग्रहरि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि वह वर्तमान में सेनपश्चिम पारा के मनोहर विहार में किराये के मकान में रहता है और प्राइवेट कार चलाता है। वह अपने साथी गोपालनगर निवासी महेश द्विवेदी के साथ मिलकर यात्रियों को झकरकटी बस अड्डे से पकड़ते हैं। फिर गंतव्य छोड़ने के बहाने कार में बैठाते हैं। उन्हें मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद सुनसान स्थान पर छोड़ देते हैं।
विज्ञापन



थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के पास से विजय करन का बैग और उनके कागजात भी बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ फजलगंज, नौबस्ता, फतेहपुर के कल्याणपुर और कौशांबी के सैनी थाने में अपहरण, पॉक्सो, चोरी, दुष्कर्म, एससी एसटी व विस्फोटक अधिनियम समेत अन्य धाराओं में पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें