फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: व्यापारी से 1.52 करोड़ रुपये ठगने वाले शातिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिजनेस में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर व्यापारी से 1.52 करोड़ ठगने वाले शातिर के खिलाफ पुलिस कमिश्नर के आदेश पर गुरुवार को रावतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



रावतपुर रोशननगर निवासी मोहम्मद मेराजुद्दीन दरवाजे, चौखट का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस निवासी दिलशाद अहमद स्लॉटर हाउस में काम करता है। उसने बिजनेस में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। इस पर 15 मार्च 2024 को रिश्तेदारों से ब्याज पर लेकर 11 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद शातिर ने दिसंबर 2024 तक भाई की जमीन पर विभिन्न बैंकों से करीब 1.20 करोड़ का लोन करा दिया। यह पैसा भी शातिर ने चेक के माध्यम से दिलशाद अहमद, उसकी पत्नी नसीम आफरीन, बेटा इंशाल अहमद और साथी फिरोज के खातों में ट्रांसफर करा दिया। इसके अलावा छह क्रेडिट कार्ड से करीब पांच लाख रुपये भी ले लिए। इसी तरह बातों में फंसाकर धीरे-धीरे करके 1.52 करोड़ रुपये ठग लिए।


मेराजुद्दीन ने बताया कि पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद दिलशाद अहमद, उसकी पत्नी नसीम आफरीन, बेटा इंशाल अहमद और साथी फिरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें