पॉड टैक्सी को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रति किलोमीटर 50 से 60 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। ऐसे में इस रूट पर करीब 300 करोड़ रुपये के खर्च का आकलन है। इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कार्पोरेशन लिमिटेड 12 से अधिक पोर्ट पर काम कर चुकी है। मुंबई व हैदराबाद में पॉड टैक्सी परियोजना पर काम कर रही है। संस्था ने एक माह में रिपोर्ट देने का दावा किया है। रिपोर्ट में राइडरशिप, अलाइनमेंट, ग्राफिक सर्वे, स्टेशनों का ले-आउट, मेट्रो व हाई स्पीड रेल कनेक्टीविटी आदि का ब्योरा देगी।
पहले चरण में फिल्म सिटी से नोएडा एयरपोर्ट के बीच और दूसरे चरण में नोएडा एयरपोर्ट से ग्रेटर नोएडा तक पॉड टैक्सी चलेगी। इसे यमुना एक्सप्रेसवे के साथ-साथ 60 मीटर रोड पर बनाया जा सकता है। पहले फेज की परियोजना रिपोर्ट आने के बाद अलाइनमेंट पता चल सकेगा।
पॉड टैक्सी की परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कार्पोरेशन को दे दी है। रिपोर्ट आने से पता चलेगा कि इस रूट पर कितनी राइडरशिप और इसे बनाने में कितना खर्च आएगा। नोएडा एयरपोर्ट के साथ ही इसे भी शुरू करने की योजना है। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण