फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेमीकॉन इंडिया का आज पीएम करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिया एक्सपो मार्ट में 26 देशों के 836 प्रदर्शक करेंगे शिरकत
विज्ञापन

-
03 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात
माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा।
इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट में तीन दिवसीय सेमीकॉन इंडिया-2024 का शुभारंभ बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:30 बजे करेंगे। इसमें 26 देशों के 836 प्रदर्शक और 50 हजार से अधिक विजिटर भाग ले रहे हैं। आयोजन का मकसद यूपी को सेमी कंडक्टर के निर्माण का हब बनाना है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री बुधवार सुबह 10 बजे सफदरजंग एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर में उड़ान भरेंगे। एक्सपो सेंटर में वे सुबह 10:20 बजे पहुंच जाएंगे। सुबह 10:25 बजे हेलीपैड से कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम में मोदी डेढ़ घंटे तक रुकेंगे। दोपहर 12.05 बजे वे हेलीकॉप्टर से ही रवाना हो जाएंगे। आयोजन के लिए एक्सपो सेंटर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। तीन हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें नौ डीसीपी, 10 एडीसीपी और 20 एसीपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। मंगलवार को पुलिस के बड़े अधिकारी एक्सपो मार्ट में व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। मार्ट की लिफ्ट और एस्कलेटर पर दोपहर को ही प्रवेश बंद कर दिया गया। मंगलवार को वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने लैंडिंग ट्रायल किया। इसके साथ ही आयोजन को लेकर रूट डायवर्जन भी किया गया है। परी चौक पर यू टर्न लेकर नोएडा की ओर जाने वाली बसों को एनआरआई सिटी की सर्विस लेन होकर निकाला जा रहा है। एक्सपो मार्ट से नॉलेज पार्क जाने वाले रास्ते पर भी बेरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें