फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीएलआई योजना... 11 महीने में 768 लोगों ने खाते खुलवाए,

विज्ञापन
विज्ञापन
-फरवरी 2026 में जनवरी के मुकाबले दर्ज की गई 35 प्रतिशत की वृद्धि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सरकारी योजनाओं पर लोगों का भरोसा आज भी बरकरार है। ताजा उदाहरण पोस्ट ऑफिस की पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई) योजना है, जहां एक अप्रैल 2025 से लेकर 28 फरवरी 2026 तक यानी बीते 11 महीनों में 768 लोग इसके तहत अपना खाता खोल चुके हैं। इसके जरिए करीब एक करोड़ 23 लाख 18 हजार 754 रुपये जमा किए जा चुके हैं। डाक विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस की सरल प्रक्रिया, कम प्रीमियम और सुरक्षित निवेश की वजह से लोग इसे प्राथमिकता दे रहे हैं। खासतौर पर मध्यम वर्ग और नौकरी पेशा लोगों के बीच यह योजना अधिक लोकप्रिय हो रही है।

सिर्फ फरवरी में 33 लाख 48 हजार रुपये जमा हुए
महीनेवार आंकड़ों की बात करें तो जनवरी 2026 में 93 लोगों ने पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के लिए आवेदन किया था। इस दौरान करीब 13 लाख 50 हजार 453 रुपये जमा किए थे। वहीं फरवरी 2026 में 125 नई पॉलिसी जारी की गईं, जिनके तहत 33 लाख 48 हजार 826 रुपये जमा हुए। ऐसे में जनवरी के मुकाबले फरवरी में करीब 35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
योजना में लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ी है। लोगों को सरकारी योजनाओं पर भरोसा है। वे सुरक्षित निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस की सेवाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। - भूर सिंह मीणा, डाक प्रवर अधिकारी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें