फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईको दौड़ के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी ईको टूरिज्म और ग्लोबल वाइल्ड लाइफ फेयर के सहयोग से हुआ आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ग्लोबल मैमल बिग डे पर रविवार को ओखला पक्षी विहार में पर्यावरणीय मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म और ग्लोबल वाइल्ड लाइफ फेयर के सहयोग से हुआ। इस ईको दौड़ का उद्देश्य सिर्फ दौड़ना नहीं, बल्कि प्रकृति और स्तनधारी जीवों के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना था।
विज्ञापन



इस मौके पर ओखला पक्षी विहार रेंज गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि ओखला पक्षी विहार की प्राकृतिक सुंदरता के बीच एक विशेष दौड़ में सम्मिलित होने पर लोगों को अच्छा अनुभव हुआ। इस दौड़ में संरक्षणवादियों, शिक्षाविदों, पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों, फिटनेस उत्साही लोगों एवं सामान्य जनमानस की भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें