फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विवाहिता के साथ पति व देवर ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 123 में रहने वाली महिला के साथ पति और देवर ने मारपीट कर दी। महिला पति को बुलाने देवर के घर गई थी। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सेक्टर 123 स्थित उन्नति विहार में रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके पति कुंवरपाल फैक्टरी में काम करते हैं। आरोप है कि पति आए दिन महिला से विवाद करता रहता है। पिछले दिनों पति कुंवरपाल महिला और बच्चों को घर पर छोड़कर पास में रहने वाले देवर भगवान सिंह के घर चला गया। देर रात को महिला पति को बुलाने गई। आरोप है कि देवर ने अभद्रता की। इसका विरोध करने पर मारपीट की। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें