- 14 नवंबर से शुरू होने वाली वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 13 नवंबर तक भारत समेत 80 देशों के खिलाड़ी शहर में होंगे
- पहले दिन शुभारंभ में शामिल होंगे खेल मंत्री
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोए़डा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 नवंबर से शुरू होने वाली वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए टीमों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को इंग्लैड की टीम के नौ सदस्य क्राउन प्लाजा नोएडा में पहुंचे। वहीं पौैलेंड, सिंगापुर के खिलाड़ी भी रविवार को पहुंच गए हैं। 12 में 13 नवंबर तक भारत समेत 80 देशों के खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा पहुंच जाएंगे। खिलाड़ियों के आने से पहले आयोजकों की ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए बाहर की एजेंसी को भी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पुुलिस की भी निगरानी पूरे शहर पर रहेगी।
भारतीय बॉक्सिंग संघ और उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) की मेजबानी में ग्रेनो के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में 14 से 21 नवंबर तक वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। बॉक्सरों के ठहरने की व्यवस्था ग्रेनो के सूरजपुर स्थित क्राउन प्लाजा होटल में की गई है। वहीं, ऑफिशियल ग्रेनो के ही रेडिसन ब्लू होटल में रहेंगे। भारत से पुरुष वर्ग में 10 में महिला वर्ग 10 में अलग-अलग भार वर्ग में लेंगे हिस्सा। इनमें से कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा चुके हैं।
इन भार वर्गों में होंगे ड्रॉ
ग्रेनो में होने वाली प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में बॉक्सर 47-50, 50-55, 55-60, 60-65, 65-70, 70-75, 75-80, 80-85, 85-90 व 90 से अधिक भार वर्ग में ड्रॉ होंगे। वहीं, महिला वर्ग में 45-48, 48-51, 51-54, 54-57, 57-60, 60-65, 65-70, 70-75, 75-80 और 80 से अधिक किग्रा भार वर्ग में ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा।
ओलंपिक की तैयारी के लिए मिलेगा मंच
चैंपियनशिप में 500 से ज्यादा मुक्केबाज लेंगे। वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक की तैयारी का भी बड़ा मंच साबित होने वाला है। आयोजन स्थल पर रिंग, जिम और रिकवरी जोन बनाए जाएंगे। चैंपियनशिप के शुभारंभ पर खेल मंत्री से लेकर कई अन्य बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं। प्रमोद कुमार ने बताया कि इससे पहले 2018 और 2023 में भारत ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी की थी। प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में किया गया था। 2017 में ग्रेनोएडा में भी विश्व मुक्केबाजी कांग्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है।