पूर्वी दिल्ली। सांसद खेल महोत्सव में युवा खिलाड़ियों ने अपना दम खम दिखाया। पूर्वी विनोद नगर खेल परिसर में शनिवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खेल का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया, जिसमें खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिला।
सुबह की शिफ्ट में जहां 67 खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, वहीं शाम के सत्र में 26 लोगों ने भाग लिया। सुबह के सत्र में 18 से 30 वर्ष के युवा वर्ग में 32 पुरुषों और 24 महिलाओं ने 100 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। वहीं, 200 मीटर की दौड़ में नौ पुरुषों और दो महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा शाम के समय 30 से 45 वर्ष वर्ग में पांच पुरुषों और दो महिलाओं ने 200 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया, जबकि 400 मीटर की दौड़ में 16 पुरुषों और तीन महिलाओं ने हिस्सा लिया। ब्यूरो