फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले के खिलाड़ियों ने जीते आठ स्वर्ण समेत 13 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के सात एथलीट और टीम इवेंट स्पर्धा खो-खो व टच रग्बी टीम ने लखनऊ में हुई राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आठ स्वर्ण समेत 13 पदक जीते।लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 21 से 22 मार्च तक यह प्रतियोगिता हुई। इसमें दादरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय पाली में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों ने बालक व बालिका वर्ग टीम इवेंट खो-खो स्पर्धा में स्वर्ण पदक और टच रग्बी में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स (बालिका वर्ग) में 100 व 300 मीटर दौड़ में रुचिका भाटी, 800 मीटर बाधा दौड़ में आरवी भाटी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 100 व 300 मीटर दौड़ में मनीषा भाटी ने रजत और लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता। 800 मीटर दौड़ में वंशिका ने स्वर्ण व ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया। बालक वर्ग में शॉर्टपुट में अनमोल में स्वर्ण पदक हासिल किया। सभी खिलाड़ी स्कूल में संचालित अकादमी में कोच रोहित भाटी की देखरेख में विभिन्न स्पर्धाओं के गुर सीखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें