नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में मंगलवार को ‘एआई के माध्यम से उच्च शिक्षा में बदलाव : विकसित भारत 2047 का रोडमैप’ विषय पर सम्मेलन आयोजित किया गया। भारतीय विश्वविद्यालय संघ के अनुसंधान प्रभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अमरेंद्र पाणि ने कहा- एआई आधुनिक प्रवृत्ति का उपकरण है, जिसका शिक्षा के क्षेत्र में उपयोग हो रहा है। वहीं, बीएचयू के फैकल्टी ऑफ एजुकेशन की डीन और प्रमुख प्रो. अंजली वाजपेई ने कहा, डिजिटल प्रौद्योगिकी ने हमें जोड़ा है और विकास की संभावनाएं दी हैं। मानव बुद्धि की आवश्यकता वाले कार्यों को करने में सक्षम प्रणाली के मुख्य क्षेत्र मशीन लर्निंग, नैचुरल लैग्वेंज प्रोसेसिंग, लर्निंग विश्लेषण है। इस मौके पर एमिटी विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डॉ. संजीव बंसल, एनसीईआरटी के स्पेशल एजुकेशन के प्रो. हरिश कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो