नोएडा (संवाद)। सेक्टर-50 स्थित जीडी गोयंका ग्लोबल स्कूल में अस्मिता पेंचक सिलाट लीग 2025–26 में स्कूल की छात्राओं ने अलग-अलग वजन वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल छह स्वर्ण समेेत 19 पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता भारतीय खेल प्राधिकरण और खेलो इंडिया की ओर से आयोजित हुई। इसका उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को मंच और अवसर देना है। कोच मोनू सिंह के मार्गदर्शन में छात्राओं ने फिटनेस, तकनीक और रणनीति पर विशेष फोकस किया, जिसका नतीजा पदकों के रूप में सामने आया। साथ ही पप्पू ठाकुर और स्कूल प्रबंधन ने कहा कि अलग–अलग वजन वर्गों में यह प्रदर्शन छात्राओं की फिटनेस, तकनीक और मानसिक मजबूती को दर्शाता है। विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से शहर की बालिका खेल प्रतिभाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों ने भी खिलाड़ियों के समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्वर्ण पदक (भार श्रेणी) विजेता
नेहा कुमारी (50 किग्रा), वंशिका शर्मा (31 किग्रा), वंशिका कौशिक (40 किग्रा), माही विश्वकर्मा (35 किग्रा), वान्या (17 किग्रा) और शिवानी (42 किग्रा) ने अपने-अपने वर्ग में शानदार मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किए।