ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के लघुशंका के दौरान एक डिलीवरी ब्वॉय की बाइक चोर ले गए। राहुल निवासी बरेली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव साकीपुर स्थित एक ई-कॉमर्स कंपनी में काम करते हैं। 20 दिसंबर को अपनी टीवीएस बाइक से एवीजे हाइट्स सर्विस रोड से जनता फ्लैट की ओर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका के लिए उतरे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यरो